Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी से लापता चार नाबालिग किशोरियां बरामद

 
Dhanbad: बलियापुर थाना क्षेत्र से चार नाबालिग किशोरियों के अचानक लापता होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और अपनी स्तर से खोजबीन शुरू की. पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए मोबाइल सर्विलांस की मदद से एक किशोरी की लोकेशन ट्रैक की और सिंदरी थाना क्षेत्र से चारों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया. मामले में चार युवकों को भी हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि इन युवकों ने किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने और कथित रूप से तस्करी की योजना बनाई थी. इस घटना के विरोध में बलियापुर थाना परिसर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी जिसमें कथित तौर पर हिंदू किशोरियों को निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया कि किशोरियों को पटना के रास्ते गुजरात ले जाने की योजना थी. जिसे समय रहते पुलिस और सामाजिक संगठनों की सतर्कता से विफल कर दिया गया. विहिप नेता सोनू गिरी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि गठबंधन सरकार बनने के बाद एक विशेष समुदाय को बढ़ावा मिल रहा है और हिंदू धार्मिक गतिविधियों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अंकुश लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा हम सिंदरी को `केरल` नहीं बनने देंगे. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है. प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई. इसे भी पढ़ें – अमेरिका">https://lagatar.in/us-vice-president-jd-vance-reached-akshardham-temple-with-his-family-had-darshan-of-lord-swaminarayan/">अमेरिका

के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग पहुंचे अक्षरधाम मंदिर, भगवान स्वामीनारायण के किये दर्शन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही