धनबाद: होली के अवसर पर चलेगी चार और जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Gomoh : होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने चार जोडी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है, जिसमें सिकंदराबाद-रक्सौल होली स्पेशल 4 मार्च को सिकंदराबाद से, वहीं 9 मार्च को रक्सौल से खुलेगी. शालीमार-जयनगर 6 मार्च को शालीमार से और 7 मार्च को जयनगर से खुलेगी. संतरागाछी-बलरामपुर 6 मार्च को संतरागाछी से और 8 मार्च को बलरामपुर से खुलेगी. रांची-बलरामपुर ट्रेन 5 मार्च को रांची से और 7 मार्च को बलरामपुर से खुल कर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. [wpse_comments_template]

Leave a Comment