Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर में चोरी करते पकड़े गए चार लोग, पुलिस ने भेजा जेल

 
Sindri : सिंदरी (Sindri ) बलियापुर थाना क्षेत्र के रांगामाटी पानी टंकी खटाल निवासी हरेराम यादव की लिखित शिकायत पर विगत मंगलवार 31 मई को बलियापुर थाना में चार लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर बुधवार 1 जून को उन्हें धनबाद जेल भेज दिया गया है. इनमें राहुल बाउरी आरएमके फोर रांगामाटी, संतोष चटर्जी आरएमएल रांगामाटी पानी टंकी, राज गोराई रासुघुटू बस्ती गोराई टोला और सुमित तिवारी आरएमएल टू बस्ती रांगामाटी का रहने वाला है. भुक्तभोगी हरेराम यादव ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह दो ढाई बजे यह लोग घर से टुल्लू पंप, साइकिल, पीतल के बर्तन आदि चुरा कर ले जा रहे थे. तभी बर्तन की खड़खड़ाहट से नींद खुल गई. परिवार और पड़ोसियों के सहयोग से इन चारों को पकड़ लिया. सूचना पूर्व पार्षद साहेब राम को दी. उन्होंने बलियापुर थाना को सूचना दी. बलियापुर पुलिस पहुंची और उन लोगों को गिरफ्त में ले लिया.. बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि चारों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें धनबाद जेल भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drm-rewarded-25-railway-workers/">धनबाद

: डीआरएम ने 25 रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही