Search

 
 
 

धनबाद: चार लुटेरे आए, गोलियां बरसाई, धनसार मोड़ के गुंजन ज्वेलरी से जेवरात बैग में भरे और चलते बने

 
Dhanbad: धनसार मोड़ के समीप गुंजन ज्वेलरी से 3 तीन सितंबर की रात सात बजे अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए. इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई. फायरिंग में दुकान मालिक रघुवीर गोयल के पुत्र अर्चित गोयल के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई. लुटेरे चार की संख्या में थे. वे स्कॉर्पियो पर आए थे. दो अपराधी दुकान के अंदर घुसे. दुकान में मालिक के दो पुत्र और दो कर्मी थे. अंदर घुस कर दो राउंड फायरिंग की गई. तोड़फोड़ करते हुए सोने के जेवर को बैग में भर लिया. साथ ही मोबाइल छीनते हुए दुकान से निकले. स्कॉर्पियो में बैठ कर झरिया की और फरार हो गए. इस बीच SSP संजीव कुमार ने कहा कि जांच हो रही है. इनपुट मिला है, लुटेरे जल्द गिरफ्तार होंगे . इधर, धनबाद पुलिस घटना के बाद बैंक मोड़ के चारों ओर घेराबंदी कर वाहन जांच कर रही है. सूचना मिलते ही विधायक राज सिन्हा,  चेतन गोयनका सहित कई व्यापारी मौके पर पहुंचे. बताया गया है कि दुकान के मालिक रघुवीर गोयल उस समय नहीं थे. विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि धनबाद सहित पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है. दिनदहाड़े इस तरह से लूट की घटना अपराधियों का मनोबल बता रहा है. यह भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-does-not-trust-its-mlas-saryu-rai/">सरकार

को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं : सरयू राय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही