Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीआईटी सिंदरी के आवास में हुई चोरी मामले में दो महिला समेत चार युवकों को भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
सिविल इंजीनियरिंग के एचओडी प्रो.जीतू कुजूर के आवास से हुई थी लाखों की चोरी
Sindri : बीआईटी सिंदरी परिसर में सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो.जीतू कुजूर के आवास में चोरी मामले में गोशाला ओपी पुलिस ने शनिवार 23 सितंबर को दो महिला समेत चार युवकों को जेल भेज दिया है. प्रोफेसर जीतू कुजूर ने अपने आवास संख्या ओ 8 से लगभग पंद्रह हजार रुपए नगद सहित ढाई लाख रुपए के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का मामला बीते बुधवार 20 सितंबर को गोशाला ओपी में दर्ज़ कराया था. मामले में धारा 461, 379 और 34 के तहत कांड संख्या 90/23 दर्ज़ किया गया था. गोशाला ओपी प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर गुरुवार की देर रात गश्ती के दौरान तीन युवकों को शक के आधार पर पकड़ने की कोशिश की गई. इसमें अंबेडकर नगर निवासी गौतम को झाड़ियों से पकड़ा गया था. वहीं दो युवक भागने में सफल रहे थे. गौतम की निशानदेही पर सिंदरी रेलवे स्टेशन के समीप निवासी पूनम देवी, उसके पुत्र आशीष, पुत्री अष्टमी उर्फ अष्टी देवी, बीआईटी सुपर फास्फेट कॉलोनी के लहुआ सहित चासनाला निवासी सोनू को पकड़ा गया. सभी ने चोरी में संलिप्तता स्वीकार की है. उनके पास से कुछ पैसे, जेवर, घड़ी, बायोमैट्रिक मशीन, प्लास कटर और लोहे के रड बरामद हुए हैं. चारों युवकों सहित दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है. बताते चलें कि बीआईटी सिंदरी निवासी प्रो जीतू कुजूर कुछ दिनों के लिए बाहर गए थे. बुधवार 20 सितंबर को लौटे तो घटना की सूचना गोशाला ओपी पुलिस को दी. उन्होंने पुलिस को उनके घर से 15 हजार रुपए नगद समेत सोने के एक जोड़ी कंगन, सोने के मंगलसूत्र, एचएमटी घड़ी चोरी होने की जानकारी दी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-money-birth-anniversary-of-binod-bihari-mahato-at-shaktinath-mahato-inter-college/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज मे बिनोद बिहारी महतो की मनी जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही