Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चिटाहीधाम रामराज मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव शुरू

Katras :  कतरास (Katras) चिटाहीधाम रामराज मंदिर में चौथा वार्षिकोत्सव शुक्रवार से प्रारम्भ हुआ. प्रथम दिन पूजन के साथ रामायण पाठ व भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए. दूसरे दिन शनिवार को हवन पूजन व भंडारा के भव्य आयोजन के साथ महोत्सव संपन्न होगा. समिति की ओर से महोत्सव की सारी तैयारी कर ली गई है. मंदिर की भव्य सजावट देखते ही बन रही है. मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. विधायक के बड़े भाई सह विधायक प्रतिनिधि ने धर्म का प्रतीक धर्मध्वजा का विधिवत पूजन कर ध्वजारोहण किया. इस मौक़े पर लोगों की भारी भीड़ इस महोत्सव में जुट रही है. चिटाही के अलावा कतरास, बाघमारा, महूदा, गोमो आदि क्षेत्र से आये सैकड़ों लोगो ने इस महोत्सव में भाग लिया. पहली बार इस महोत्सव में बाघमारा के विधायक ढुल्लु महतो की कमी लोगों को खल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही