Search

 
 
 

धनबाद  : झरिया में 5 व 6 अगस्त को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर

 
एक अगस्त तक किया जाएगा लोगों का पंजीकरण, जांच के बाद मिलेंगे उपकरण
Jharia : मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा और झरिया समृद्धि शाखा की ओर से जयपुर के श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से 5 और 6 अगस्त को श्री श्याम प्रभु भवन लाल बाजार में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा. ये जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल ने रविवार 30 जुलाई को एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि उम्र के लोगों का कृत्रिम उपकरण के लिए पंजीकरण किया जाएगा. कृत्रिम उपकरण के पंजीकरण के लिए अब तक 25 से अधिक लोग फार्म भर चुके हैं. पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अगस्त है. रवि अग्रवाल ने बताया कि ज्यादा से ज़्यादा लोगों को इस शिविर से लाभ मिले, इसके लिए सभी पार्षदों से लेकर सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार किया जा रहा है. शिविर में वॉकिग स्टीक, वॉकर, कमर बेल्ट, हियरिंग ऐड सहित विभिन्न उपकरण के लिए जांच शिविर आयोजित कर पंजीकरण किया जाएगा. जांच के बाद कृत्रिम उपकरण वितरित किए जाएंगे. प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक रवि कांत अग्रवाल, आयुष जालान, अंकित तुलस्यान, दीपू अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सोनिया झुनझुनवाला समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mp-and-mla-inaugurated-various-classes-in-the-school/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सांसद व विधायक ने किया स्कूल में विभिन्न कक्षाओं का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही