Search

 
 
 

धनबाद : बैद्यनाथ धाम के लिए निःशुल्क बस रविवार को करेगी प्रस्थान

 

पुजारियों को जय माता दी मंदिर में अंगवस्त्र से किया जाएगा सम्मानित

Sindri : पिछले वर्ष की तरह 40 कांवरियों और 10 सेवादल के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए शहरपुरा शिव मंदिर से निःशुल्क वातानुकूलित बस 23 जुलाई को रवाना होगी. यह जानकारी जय माता दी मंदिर कमेटी व जन अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में प्रेसवार्ता कर दी. कांवरियों की उपस्थिति में जन अधिकार मंच अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बस को आइएसएम आइआइटी धनबाद के उप निदेशक प्रो धीरज कुमार हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. कार्यक्रम में सभी सिंदरीवासियों को आमंत्रित किया गया है. इस वर्ष सिंदरी के सभी मंदिरों के पुजारियों को जय माता दी मंदिर में बस प्रस्थान से पहले अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा. इसके बाद सभी पुजारियों के शंखनाद के साथ बस प्रस्थान करेगी. पांच दिनों की यात्रा में कांवरियों के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है. सिंह ट्रैवल्स द्वारा पिछले वर्ष की तरह बस की व्यवस्था की गई है. प्रेसवार्ता में जय माता दी मंदिर कमेटी अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चांद करण रजक, सिंह ट्रेवल्स के संचालक राजुल सिंह, अंकित सिंह, नीरज सिंह, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रशांत चंद्र हुई उर्फ भाई दा, किशोर प्रसाद, कुमार राजेश, बाबू दा, प्रिय रंजन सिंह, असीम बनर्जी, नवीन कुमार रजक, मनीष सिन्हा, गौरव सिंह, जितेन्द्र कुमार, इन्द्र मोहन सिंह सहित कई कांवरिए मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही