Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 1 से 12वीं तक के छात्रों का बनेगा फ्री जाति प्रमाणपत्र, 500 प्रज्ञा केंद्र टैग

Dhanbad : ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन की कार्यशाला 24 अगस्त को धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-former-chief-minister-babulals-son-sanatan-surrendered-in-court-got-conditional-bail/">

(Dhanbad) के न्यू टाउन हॉल में हुई. इसमें सभी पंचायतों के मुखिया को प्रशिक्षण दिया गया. अध्यक्षता करते हुए डीसी संदीप सिंह ने सभी मुखिया से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि उनके डिजिटल सिग्नेचर का कहीं दुरुपयोग न हो. मुखिया पर बड़ी जिम्मेदारी है. पंचायतों की ज्यादातर योजनाओं की राशि की बैंक से निकासी मुखिया के डिजिटल सिग्नेचर से ही होती है. इसलिए तकनीकी पहलुओं की जानकारी जरूरी. सभी मुखिया नियम के अनुरूप काम करें. डीसी ने कहा कि पंचायतों में डीएमएफटी, 15वें वित्त आयोग व ग्रामीण विकास की योजनाएं ली जाती हैं. योजनाओं को ग्रामसभा के माध्यम से ही पारित करें. इसकी कार्ययोजना बनाएं और फंड के अनुसार काम करवाएं. योजना पारित करने के बाद उसे ई-ग्रामसभा पोर्टल पर अपलोड करें. भुगतान करते समय सभी नियमों का पालन करें.उपायुक्त ने कहा कि कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को नि:शुल्क जाति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए जिले के 500 प्रज्ञा केंद्रों को अलग-अलग स्कूल से टैग किया गया है. डीसी ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य योजनाओं पर सतत निगरानी रखने को कहा. कार्यशाला में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल एक व दो के कार्यपालक अभियंता, सभी बीडीओ व  सभी पंचायतों के मुखिया शामिल थे.

अवैध खनन व सरकारी भूमि के अतिक्रमण की सूचना दें

[caption id="attachment_398464" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/mukhiya1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> प्रशिक्षण में भाग लेते मुखिया[/caption] डीसी ने मुखिया से कहा कि पंचायत में कहीं भी सरकारी भूमि का अतिक्रमण या अवैध खनन हो रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत दें. ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराएं. खेल के मैदान, तालाब, तालाब की तरफ जाने वाले रास्ते इत्यादि पर नजर रखें.

 मुखियाओं को इन कार्यों का दिया गया प्रशिक्षण

सभी मुखिया को पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया, विकास के लिए वार्षिक योजनाएं तैयार करने, श्रमिकों को संगठित करने, सामुदायिक कार्य में सहयोग देने, जन्म एवं मृत्यु की पंजी में नाम दर्ज करने, अतिक्रमण हटाने, विवाह निबंधन, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, लघु वन उत्पाद, सामाजिक एवं कृषि वानिकी, खादी ग्रामीण और कुटीर उद्योग, ग्रामीण गृह निर्माण, पेयजल, सड़क, भवन, पुल पुलिया, जलमार्ग, ग्रामीण विद्युतीकरण, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम, तकनीकी प्रशिक्षण, पुस्तकालय व वाचनालय, वयस्क एवं अनौपचारिक शिक्षा सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया.

ग्राम विकास की इन योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यशाला में ग्रामीण विकास के तहत मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल मैदान, आवास निर्माण, नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना, सिंचाई, भूमि विकास, आंगनबाड़ी, दीदी बाड़ी, अमृत सरोवर के साथ-साथ सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की जानकारी दी गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-12-years-imprisonment-for-the-accused-of-raping-a-minor-in-nirsa/">धनबाद

: निरसा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष की कैद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही