Search

धनबाद : जेपी हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांच शिविर 19 अप्रैल को

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के कोलाकुसुमा स्थित जेपी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में 19 अप्रैल को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन होगा. हॉस्पिटल के संचालन प्रदीप मंडल ने बताया कि यह आयोजन जोशना मंडल की पुण्य तिथि के अवसर पर हो रहा है. शिविर में आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत आने वाले बीपीएल मरीजों की नेत्र जांच के बाद मोतियाबिंद पाए जाने पर नि:शुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा. दवा व भोजन भी मुफ्त दिया जाएगा. इसके साथ ही रक्तदान शिविर  भी लगाया जाएगा. प्रदीप मंडल ने बताया कि हॉस्पिटल में न्यूरो, आंख, हड्डी, मेडिसिन, दंत रोग, कैंसर, स्त्री रोग, सर्जरी, किडनी, मूत्र रोग, लीवर समेत अन्य पेट रोग के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं. यहां लेप्रोस्कोपी विधि से सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-youth-scorched-by-high-voltage-wire-condition-critical/">धनबाद:

हाई वोल्टेज तार की चपेट में झुलसा युवक, हालत नाजुक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp