Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गायत्री मंदिर सिंदरी में लगा निःशुल्क नेत्र व मोतियाबिंद जांच शिविर

Sindri: सिंदरी (Sindri) गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी में रविवार को एल सी आर एन खरकिया नेत्र अस्पताल चिरकुंडा व मंदिर परिवार के संयुक्त रूप से 105 वाँ निःशुल्क नेत्र व मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 149 लोगों के नेत्र की जांच की गई, जिसमें 32 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई. गायत्री मंदिर के मुख्य ट्रस्टी शशि भूषण कुमार गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक डॉ सूर्यकांत सहित दस सदस्यीय टीम ने सिंदरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के 149 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की. 32 रोगियों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली. 16 मरीजों का माइक्रोसर्जरी पद्धति से निःशुल्क ऑपरेशन सोमवार को चिरकुंडा स्थित एल सी आर एन खरकिया नेत्र अस्पताल में किया जाएगा. अन्य 16 मरीजों का ऑपरेशन मंगलवार को किया जाएगा. चिकित्सक डॉ सूर्यकांत ने बताया कि चिन्हित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन सहित खाना रहना व दवा अस्पताल   से उपलब्ध कराई जाएगी. दस सदस्यीय टीम में चिकित्सक सहित शिव शंकर दास, नीलांजन चंद्रा, संतोष गोराईं, कौशिक शास्त्री, बबीता राखा, श्रुति देवी, राकेश हेम्ब्रम, मुन्ना खान ने लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराईं. गायत्री परिवार की ओर से सहायक प्रबंध ट्रस्टी इंद्रदेव पंडित, ट्रस्टी सुरेंद्र प्रसाद साह, राजकुमार शर्मा, सुमन प्रसाद, नारायण साहू, रौशन कुमार, रंजन कुमार, संदीप कुमार, संगीता साहू, सरस्वती देवी आदि ने योगदान दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही