Search

 
 
 

धनबाद: मैथन रोड पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, डॉ दंपति ने दी उचित सलाह

 
Maithan : मैथन (Maithan)  शिवलीबाड़ी पूरब पंचायत क्षेत्र के मैथन रोड़ स्थित रोशन मैरेज हॉल के समीप 26 अप्रैल बुधवार को दो दिवसीय मुफ्त दवा व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. हैदराबाद से आये डॉ दंपति ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित सलाह एवं दवा दी. नेत्र विशेषज्ञ डॉ एसएफएस एवं डॉ रुबीना इम्तियाज दोनों पति पत्नी हैं. उन्होंने कहा कि वे लोग हैदराबाद में कार्यरत हैं. लेकिन यह उन दोनों की जन्म स्थली है. इस कारण यहां के लोगों के साथ उनका भावनात्मक लगाव है. इसलिए उनका फर्ज बनता है कि जितना हो सके यहां के लोगों को सहयोग करें. यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है, लोग सही से उपचार नहीं करा पाते हैं. इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया कि यहां के लोगों को मुफ्त में उपचार, दवा एवं सलाह देंगे. शिविर में जांच के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी जांच कराने के बाद संतुष्ट दिखे. मौके पर पंचायत के मुखिया तनवीर आलम सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही