Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः जीवन ज्योति स्कूल में रोटरी क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 20 को

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष नवल उपाध्याय ने बताया कि 20 फरवरी को ही रोटरी क्लब (बिहार-झारखंड) की जिलापाल नम्रता नाथ धनबाद आ रही हैं. उनके सम्मान में स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद के बेकारबांध स्थित जीवन ज्योति विशेष विद्यालय में 20 फरवरी को रोटरी क्लब ऑफ धनबाद निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा. यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष नवल उपाध्याय ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को ही रोटरी क्लब (बिहार-झारखंड) की जिलापाल नम्रता नाथ धनबाद आ रही हैं. उनके सम्मान में स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है.


शिविर में मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी. जीवन ज्योति संस्थान के सचिव राजेश परकेरिया ने बताया कि शिविर में ईसीजी, ईको, शुगर, रक्तचाप सहित अन्य जरूरी जांचें की जाएंगी. शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा. शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभि, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पार्थ पाल, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनमोल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नामतारा, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. अरित्रा व सामान्य चिकित्सक डॉ. अरिता मौजूद रहेंगी. प्रेसवार्ता में जीवन ज्योति स्कूल के की प्राचार्य अपर्णा दास, मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के प्रबंधक सौमित दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही