Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जेपी हॉस्पिटल में जोशना मंडल की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के कोला कुmमा स्थित जेपी हॉस्पिटल में 19 अप्रैल बुधवार को जोशना मंडल की पुण्यतिथि पर रक्तदान व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया. इसके बाद सांसद,   भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजपा नेत्री रागनी सिंह, हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रदीप मंडल एवं प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल समेत अस्पताल के डॉक्टरों ने जोशना मंडल की तस्वीर पर श्रद्धा शुमन अर्पित किए. चेयरमैन प्रदीप मंडल एवं प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व हॉस्पिटल के स्टाफ ने रक्त दान भी किया. हॉस्पिटल के चेयरमैन ने बताया कि जोशना मंडल की पुण्यतिथि पर बुधवार को रक्तदान व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच व परामर्श उपरांत आवश्यक ऑपरेशन तथा नि:शुल्क दवा वितरण किया गया. इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं एवं वृद्धजनों के बीच 2500 वस्त्र वितरण के साथ उन्हें भोजन कराया गया. प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल ने कहा कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य निर्धन व जरूरतमंदों तक इलाज पहुंचाना है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु अनुभवी डॉक्टरों द्वारा शरीर में छिपी हुई आरंभिक या जटिल बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श देना एवं इलाज करना भी उद्देश्य में शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही