Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल में निःशुल्क "स्वास्थ्य सप्ताह" 28 मई से

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) कुमारधुबी स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड , तालडांगा में 28 मई से 3 जून तक निःशुल्क "स्वास्थ्य सप्ताह" का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी कंपनी की एम.डी जयंती चक्रवर्ती ने 26 मई गुरुवार प्रेस को संबोधित करते हुए दी. उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल इंडस्ट्री में इस तरह का आयोजन पहली बार होने जा रहा है. पूरे एक सप्ताह मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ दवा भी मुफ्त दी जाएगी. कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके में कई गरीब इलाज व दवा के अभाव में दम तोड देते हैं. वैसे पीड़ित व्यक्ति तक इलाज पहुंचाना ही अस्पताल का उद्देश्य है. वही उन्होंने कहा कि वह अपने फादर इन लॉ के जन्मदिवस पर इस स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन कर रही हैं. 1 जून बुधवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा. 28 मई को  ई एन टी स्पेशलिस्ट यानी नाक,  कान गला रोग विशेषज्ञ डाक्टर तान्या मुखर्जी एवं जनरल फिजिशियन डाक्टर सामंता सुबह 9 बजे से दोपहर के 2 बजे तक उपस्थित रहेंगे. 29 मई को जनरल फिजिशियन डाक्टर पूर्णिमा मुखर्जी , 30 मई को मुंबई के सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन नस रोग विशेषज्ञ डाक्टर दिलराज बी. कडलस एवं क्रिटीकल केयर एक्सपर्ट और एमडी मेडिसिन डाक्टर दीप्तांगशु गांगुली, 31मई को जनरल फिजिशियन व आईएमए के सचिव डाक्टर आई.एम सिंह और डाक्टर फरहा नाज़ उपस्थित रहेंगी.                  1जून को मुफ्त नेत्र जांच शिविर के साथ हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनिल कोचर शाम के चार बजे से मौजूद रहेंगे. अंतिम दिन शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर जागृति नारायण ,जनरल फिजिशियन डाक्टर फरहा नाज़ और जाने माने नाक कान गला विशेषज्ञ डाक्टर शिव शंकर रॉय सुबह 9 से 2 बजे तक उपस्थित रहेंगे. सुप्रसिद्ध जनरल व लैप्रोस्कोपिक व यूरो सर्जन डाक्टर उज्ज्वल कुमार एवं डाक्टर एस. एन झा भी मौजूद रहेंगे. प्रेस वार्ता में डाक्टर फरहा नाज़, हिमाद्री चक्रवर्ती और समामा औसाल भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-emphasis-on-inclusion-of-more-and-more-students-in-cm-medha-scholarship-examination/">धनबाद:

सीएम मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में अधिक से अधिक छात्रों को शामिल करने पर जोर [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही