Maithon : निरसा विधायक अर्पणा सेनगुप्ता ने रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के चलते एग्यारकुंड अंचल के मेढ़ा, मैथन मोड़, शिवलीबाड़ी के 250 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास को लेकर 22 मई को अंचल कार्यालय में सीओ अमृता कुमारी के साथ बैठक की. विधायक ने कहा कि विस्थापित सभी परिवारों के जल्द पुनर्वास की व्यवस्था करें. दुधियापानी में करीब 600 एकड़ सरकारी जमीन है,जिस पर भू-माफियाओं का कब्जा है. उक्त जमीन पर फर्जी कागज दिखाकर कारखाना भी स्थापित हो गया है. प्रशासन इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे. इसके बाद जमीन से अवैध कब्जा हटाकर उस पर विस्थापितों को बसाया जाए. सीओ ने आश्वस्त किया कि सरकारी खाली पड़ी जमीन को चिह्नित कर उस पर विस्थापितों को बसाने का प्रस्ताव जल्द ही डीसी को भेजेंगी. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी, पवन कर्ण, अजय चौधरी, छोटन पासवान, श्रीराम बारी, रवि वर्मा, विकी कुमार, कमलेश सिंह, सोमेन सिंह, टिंकू साह, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-the-first-ointment-of-the-accident-student-then-took-the-exam/">
धनबाद : दुर्घनाग्रस्त छात्र की पहले की मरहम-पट्टी, फिर ली परीक्षा [wpse_comments_template]
धनबाद : भू-माफिया से सरकारी जमीन मुक्त कर विस्थापितों को बसाएं- अपर्णा

Leave a Comment