Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : स्वास्थ्य जांच शिविर में 160 मरीजों का निःशुल्क इलाज

Dhanbad : शहर के जोड़ा फाटक स्थित पाटलीपुत्र मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (गुटगुटिया हॉस्पिटल) की ओर से 28 जुलाई को जामताड़ा के करमाटांड़ स्थित सिंह पॉलीक्लीनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में धनबाद के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. निखिल ड्रॉलिया और डॉ. विनोद प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे. पाटलीपुत्र मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपबल्ध कराना और घुटने का प्रत्यारोपण करना है. शिविर में पाटलीपुत्र हॉस्पिटल के काली चरण महतो, देवीलाल कुंभकार, राहुल समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. शिविर में 160 मरीजों को जांचकर दवाइयां दी गई. एक मरीज का निःशुल्क प्लास्टर भी किया गया. इस हॉस्पिटल के मार्केटिंग इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर अगामी दिनों धनबाद, जामताड़ा और गिरिडीह के प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित किए जाएंगे. शिविर में जरूरतमंद तबके के मरीजों का आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=372822&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : प्रकृति से जितना लें उतना ही देने का संकल्प लें- संजय कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही