Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : SNMMCH में जेएसएसके के तहत मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच 6 माह से बंद

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/if-you-want-to-do-construction-work-on-your-land-in-dhanbad-district-then-you-will-have-to-pay-extortion/">(Dhanbad)

जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गरीब मरीजों को जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) के तहत मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुवि‍धा 6 महीने से बंद है. अस्‍पताल प्रबंधन ने प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर इसे शुरू किया था. अल्‍ट्रासाउंड जांच केंद्र सेचालक ने सेंटर के बाहर नोटिस बोर्ड पर स्‍पष्‍ट लिख दिया है कि जेएसएसके तहत आने वाले गरीब मरीजों को 11 दिसंबर 2021 से अगले आदेश तक नि:शुल्क की सुविधा बंद रहेगी. सरकारी दर 371 रुपए पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. सुविधा बंद होने से गरीब गर्भवती माताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गरीब मरीज और गर्भवती महिलाओं को बाहर जाकर जांच करानी पड़ रही है. पहले जांच केंद्र में बीपीएल कार्डधारियों की नि:शुल्क जांच होती थी. जांच केंद्र के कर्मचारी ने बताया कि असप्‍ताल पर मार्च 2020 से दिसंबर 2021 तक एक करोड़ रुपए बकाया है. इसके बाद ही अस्पताल प्रबंधन और सरकार को पत्र लिखकर जांच बंद कर दी गई. इस संबंध में एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार वर्णवाल ने बताया कि अस्पताल में जेएसएसके से अल्ट्रासाउंड जांच बंद है. जल्द ही बाकाए का भुगतान कर जांच की सुवि‍धा शुरू की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-give-information-to-those-spreading-rumours-action-will-be-taken-immediately-sdpo/">धनबाद

: अफवाह फैलाने वालों की दें सूचना, तुरंत होगी कार्रवाई- एसडीपीओ [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही