Search

धनबाद: सदर अस्पताल में फ्रीजर खराब, ठंडा पानी के लिए तरस रहे मरीज

Dhanbad : कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में फ्रीजर लगभग एक माह से खराब पड़ा है. इधर भीषण गर्मी में मरीज व उनके परिजन ठंडा पानी के लिए भटकते रहते हैं. फ्रीजर से गर्म पानी निकल रहा है. विगत एक महीना से यह स्थिति है. मगर अस्पताल प्रबंधन को कोई फिक्र नहीं है. मरीज खरीदकर ठंडा पी रहे हैं. अस्पताल कर्मी भी घर से ठंडा पानी लेकर आ रहे हैं. गुरुवार 8 जून को अस्पताल में एक महिला ठंडे पानी की तलाश में आधा घंटा तक भटकती रही. अंततः खराब फ्रीजर से निकल रहे गर्म पानी से ही प्यास बुझानी पड़ी. सदर अस्पताल में सर्जरी, ऑर्थो, प्रसूति वार्ड में लगभग 40 मरीज भर्ती हैं. ओपीडी में भी हर रोज लगभग 80 से 100 मरीज पहुंचते है. लगभग 40 स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी निभाते हैं. सभी को इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी की जरूरत होती है. इस जरूरत को पूरा करने के लिए गरीब मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है. स्वास्थ्य कर्मी भी सुबह बोतल में ठंडा पानी लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, जो दोपहर के बाद गर्म हो जाता है. उनका कहना है कि लंच के समय वे कोर्ट मोड़ से ठंडा पानी खरीदते हैं. इस मामले में अस्पताल उपाधीक्षक संजीव प्रसाद का कहना है कि फ्रीजर की जानकारी ली जा रही है. जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा. उम्मीद है दो से 3 दिनों में लोगों ठंडा पानी मिलने लगेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp