Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी सतकिरा में फ्रेशर्स मीट का आयोजन

Gomoh : धनबाद (Dhanbad) जिले के तोपचांची के सतकिरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी में 22 मार्च को फ्रेशर्स मीट का आयोजन  आयोजन किया गया. समारोह में सत्र 2022-24 के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. विकास कुमार पांडे व डायरेक्टर राजू कुमार उपाध्याय ने नए छात्र-छात्रायों के उज्जवल भविष्य की कामना की. कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, संस्थान उनकी हर जरूरतों की व्यवस्था करेगा. डायरेक्टर एकेडमी लोकेश डे ने डी फार्मा व बी फार्मा कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इससे पहले प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार ने मुख्य अतिथि डॉ. विकास कुमार पांडे व डायरेक्टर राजू कुमार उपाध्याय तथा डायरेक्टर एकेडमी लोकेश डे व दून पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सौम्य विकास मुखर्जी का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया. मौके पर अरशद, संजय, श्याम शेखर, रितेश, सैयद अब्दुल वहाब, अंकुर प्रियदर्शी, फातिमा तिर्की, जीतेंद्र मंडल, दीपक कुमार रवि कुमार, धीरज गिरी, अरुण यादव, मनीष कुमार समेत संस्थान के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-of-saraswati-shishu-vidya-mandir-took-out-prabhat-pheri-on-hindu-new-year/">धनबाद

: हिंदू नववर्ष पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही