Search

 
 
 

धनबाद:झरिया में अमन-चैन के साथ अदा की गई जुमे की नमाज

 

आमलापाड़ा स्थित जामा मस्जिद के बाहर मुस्तैद रही पुलिस

Jharia : कुछ दिन पहले झरिया में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा साम्प्रदायिक उन्नमाद फैलाने की कोशिश को अमन चैन पसंद झरिया की जनता ने नाकाम साबित कर दिया. जिला प्रशासन ने भी अहम भूमिका निभाई. घनुवाडीह, तिसरा, लोदना की पुलिस समेत सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार भी झरिया में डटे रहे. शुक्रवार 25 अगस्त को झरिया के आमलापाड़ा स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई. मस्जिद के बाहर पुलिस का सख्त पहरा भी देखने को मिला. ज्ञात हो कि 15 अगस्त को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आमलापाड़ा स्थित मस्जिद के बाहर धार्मिक नारे लगाए गए थे. झरिया थाना में शांति समिति की बैठक हुई थी. दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने भी थाने के बाहर नारेबाजी की थी. झरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ही गुट के असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. विगत शुक्रवार को भी नामाज अदा करने के बाद कुछ लोगों  मानबाद मोहल्ले से गुजरने के दौरान फिर धार्मिक नारे लगाए थे, जिससे तनाव बढ़ गया था. आज 25 अगस्त को मानबाद मोहल्ले से नमाज अदा करने के बाद गुजरने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। मोहल्ले में घुसने और निकलने वाली जगह पर सुबह से ही पुलिस तैनात थी. झरिया शांति समिति के सभी सदस्य व दोनों ही तरफ के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही