धनबाद : अकीदत व एहतराम के साथ पढ़ी गई जुमे की नमाज
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) माहे रमजान में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ शुक्रवार 14 अप्रैल को धनबाद के मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई. नमाजियों ने आल्हा ताला से कोरोना महामारी से बचाव और पूरे हिंदुस्तान में अमन चैन की दुआ मांगी. माह रमजान में अल्लाह ताला बुराइयों के दरवाजे बंद कर नेकियों के दरवाजे खोल देता है, जिसे लेकर मुस्लिम समाज के लोग पूरे रमजान के 30 दिनों तक का रोजा रखकर अल्लाह से अपनी गलतियों की माफी मांगते हैं और इबादत करते हैं. जुमे की नमाज के बाद पुराना बाजार जमा मस्जिद के इमाम मोहम्मद नेजामुदीन ने बताया यह आखरी आसरा चल रहा है. खासकर उन नौजवानों से गुजारिश करते हुए कहा कि इस आखरी आसरा को जाया ना करें और खुलकर अल्लाह की इबादत करें. उन्होंने कहा कि रोजा रखना फर्ज है. अगर कोई रोजा नहीं रखता है तो रोजेदारों के सामने खाने-पीने से परहेज करें. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में कोरोना जैसी महामारी बीमारी ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी है. ऐसी बीमारी से पूरे हिंदुस्तान को अल्लाह महफूज रखे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment