Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  बीसीसीएल व सीआईएसएफ के बीच हुआ फ्रेंडली फुटबॉल मैच

Katras :  कतरास (Katras) सिजुआ स्टेडियम में बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ के बीच शनिवार 18 मार्च फ्रेंडली फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इस मौके पर बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता और सीआईएसएफ डीआईजी विनय काजला पूरी टीम के साथ मौजूद थे. दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल मैदान में उतरे.  दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों के साथ फ्रेंडली मैच खेलकर मैच का आनंद उठाया. प्रतियोगिता में सीआईएसएफ जवानों को बीसीसीएल के खिलाड़ियों ने 1 गोल से पराजित कर दिया, जबकि सीआईएसएफ की टीम जीरो पर सिमट कर रह गई. मौक़े पर बीसीसीएल के सीएमडी समरीन दत्ता ने कहा यह मैच फ्रेंडली था, जिसमें बीसीसीएल की टीम ने अपनी कार्यकुशलता को बरकरार रखा. वहीं सी आई एस एफ के डीआईजी विनय काजला ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही