Search

 
 
 

धनबाद : खेत-खलिहान से रुठा मानसून कोलियरी क्षेत्र पर मेहरबान

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद सहित पूरे झारखंड से मानसून रूठा नजर आ रहा है. धनबाद जिले में एक जून से शुरू प्री-मानसून और 19 जून से मानसून की बारिश का असमान वितरण किसानों के मन में चिंता पैदा कर रहा है. धनबाद जिले के कोलियरी क्षेत्र पुटकी में एक जून से 5 जुलाई तक प्री-मानसून और मानसून की 175.6 मिलीमीटर बारिश हुई. इधर जिले के ही खेत-खलिहान वाले क्षेत्र टुंडी व पूर्वी-टुंडी में मात्र 47.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

   बारिश के लिए तरसा टुंडी, पुटकी में झमाझम

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के 18 जून से पांच जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार जहां पुटकी में लगभग प्रतिदिन बारिश दर्ज हुई है तो वही टुंडी और पूर्वी टुंडी का क्षेत्र बारिश के लिए तरसता रहा है. बता दें कि धनबाद जिले में 19 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून दाखिल हुआ था. इसके बाद 19 जून को पुटकी में दो मिलीमीटर टुंडी में 0, 20 जून को पुटकी में 18 टुंडी में शून्य, 21 जून को पुटकी में 18 टुंडी में 0, 22 जून को पुटकी में 6 टुंडी में 6.6, 23 जून को पुटकी में 13.2 टुंडी में 0, 24 जून को पुटकी में 20.4 टुंडी में 0, 25 जून को पुटकी में 6.6 टुंडी में 0, 26 जून को पुटकी में 3.2 टुंडी में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई. 27, 28 और 29 जून को जिले में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. इसके बाद 30 जून को पुटकी में 0.6 टुंडी में 6.3, एक जुलाई को पुटकी में 36.6 टुंडी में 0, दो जुलाई को पुटकी में 10 टुंडी में 0, तीन जुलाई को पुटकी में 44.4 टुंडी में 10.4, चार जुलाई को पुटकी में 4.2 जबकि टुंडी में 8.4 और पांच जुलाई को पुटकी में 2.4 जबकि टुंडी में शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

  जारी है धूप, बादल और बूंदाबांदी की युगलबंदी

बुधवार को जिले में धूप-छांव बादल और बूंदाबांदी की युगलबंदी जारी है. सुबह से घड़ी-घड़ी मौसम बदल रहा है. सुबह आठ बजे तक जहां धूप खिली थी तो वहीं इसके बाद अचानक आसमान में बादल आए और बूंदाबांदी शुरू हुई. कुछ देर बाद फिर धूप खिली. दोपहर एक बजे तक कभी धूप और कभी छांव वाला सिलसिला जारी रहा. इस बीच अधिकतम तापमान में गिरावट आई और लोगों को पिछले दिन के मुकाबले गर्मी से राहत मिली. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-electric-wires-and-poles-installed-in-the-city-inviting-accident/">धनबाद

: दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे शहर में लगे बिजली के तार और पोल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही