5 दिन धनबाद-चंद्रपुरा-बरकाकाना होकर चलनेवाली 4 व मुरी-बरकाकाना होकर 2 ट्रेनों पर पड़ेगा असर
Dhanbad : 29 सितंबर से धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन बरकाकाना-डालटनगंज रेलखंड से होकर चलनेवाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें 5 दिनों तक वाया गोमो-गया होकर चलेगी. जिसमें धनबाद-चंद्रपुरा-बरकाकाना होकर चलनेवाली 4 और मुरी-बरकाकाना होकर चलनेवाली 2 ट्रेनें प्रभावित होंगी. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी जंक्शन में यार्ड रिमॉडलिंग को लेकर ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं. 29 सितंबर को 18009 सांतरागाछी-अजमेर, मुरी-बरकाकाना-डालटनगंज की बजाय चंद्रपुरा-गोमो-गया होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, कटनी मुड़वारा, 30 सितंबर को 19414 कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्समप्रेस धनबाद-चंद्रपुरा-बरकानाना-डालटनगंज की बजाय धनबाद-गया होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, कटनी मुड़वारा, एक अक्टू्बर को 18010 अजमेर-सांतरागाछी एक्सजप्रेस, डालटनगंज-बरकाकाना की बजाय कटनी मुड़वारा, प्रयागराज छिवकी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर गया-गोमो-मुरी, दो अक्टूबर को 13025 हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक एक्स़प्रेस, धनबाद-बरकाकाना की बजाय धनबाद-दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, कटनी मुड़वारा, दो अक्टूबर को 19608 मदार-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस, डालटनगंज-बरकाकाना की बजाय कटनी मुड़वारा, प्रयागराज छिवकी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर गया-धनबाद और चार अक्टूबर को 13026 भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस, डालटनगंज-बरकाकाना की बजाय कटनी मुड़वारा, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया व धनबाद होकर चलेगी. अक्टूबर में भी 2 से 17 तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
अक्टूबर में भी चक्रधरपुर रेल मंडल में कई जगहों पर रेल लाइन निर्माण को लेकर 2 से 17 तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. रेल सूत्रों के अनुसार धनबाद, बोकारो, रांची, आसनसोल व जसीडीह होकर चलने वाली लगभग 66 ट्रेनों को रद्द किया गया है. धनबाद-गोमो होकर रद्द होनेवाली ट्रेनों में 2 व 16 अक्टूबर को सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस, 7 व 14 अक्टूबर को मालदा टाउन-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस, 12 अक्टूबर को हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस, 15 अक्टूबर को रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर को सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, 17 अक्टूबर को दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 14 अक्टूबर को भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15 अक्टूबर को आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, 13 अक्टूबर को वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस और 16 अक्टूबर को जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस शामिल है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment