Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव को लेकर कृषि उत्पादन बाजार समिति, बरवाअड्डा परिसर को मतगणना स्थल बनाया है. जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम यहीं पर सील कर रखी गई हैं. शनिवार सुबह 8 बजे से यहां मतगणना शुरू होने वाली है. इसके चलते जिला प्रशासन ने कृषि बाजार समिति में पिछले 18 नवंबर से ही खाद्यान्न व फलों के कारोबार पर रोक लगा दी है. यह रोक 25 नवंबर तक जारी रहेगी. कारोबारियों ने बताया कि फल मंडी स्थायी तौर पर मेमको मोड़ में शिफ्ट कर दी गई है. 25 नवंबर तक यहीं से फल का होल सेल का कारोबार होगा. चूंकि फल कच्चा सौदा है, इसलिए व्यसायी कम माल मंगा रहे हैं. फल मंडी 26 नवंबर को पुन: कृषि बाजार समिति में शिफ्ट कर दी जाएगी. इसके बाद अवाक व कारोबार बढ़ने का अनुमान है. यह भी पढ़ें : वायु">https://lagatar.in/rahul-gandhi-worried-about-air-pollution-said-it-is-necessary-to-take-collective-action-not-political-blame/">वायु
प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी चिंतित, कहा,राजनीतिक दोषारोपण नहीं, सामूहिक कदम उठाना जरूरी [wpse_comments_template]
धनबाद : बरवाअड्डा कृषि बाजार से फल मंडी मेमको मोड़ में शिफ्ट
Leave a Comment