Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कृषि बिल के विरोध में 12 फरवरी रविवार को बाजार समिति के प्रांगण में बैठक हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष बिनोद गुप्ता व महासचिव विकाश कंधवे ने संयुक्त रूप से की. बैठक में शामिल दो दर्जन से भी अधिक थोक फल व सब्जी व्यवसायियों ने गल्ला 15 फरवरी से फलों और हरी सब्जियों के आवक पर रोक लगाने का एलान किया है. बैठक की अध्यक्षता कर रहे बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि बाजार समिति के थोक फल और सब्जी व्यवसायी भी इस आंदोलन में साथ खड़े हो हए है. अब 15 फरवरी से अनाज सहित कृषि बाज़ार में फल और सब्जी के आवक भी बंद कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 11 फरवरी तक जो फल की गाड़ी लोड हो चुकी है, उसे ही अनलोड किया जाएगा. फिलहाल रविवार 12 फरवरी से बाज़ार समिति के तमाम फल व्यवसायियों ने आर्डर पर रोक लगा दी है. इस मौके पर सुरेंद्र जिंदल, विवेक अग्रवाल, जसविंदर पाल सिंह, मेवा लाल, श्याम सुंदर साहू, शरद अग्रवाल, अमित सिंह उर्फ रिंकू सिंह, भरत अरोड़ा, गुड्डू गुप्ता , तिवारी जी, सूरज कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : खाद्यान्न व्यवसायियों के समर्थन में उतरे फल मंडी के व्यापारी
Last Updated: Feb 12, 2023 12:00 AM (IST)