Search

धनबाद: भाड़ा बढ़ोतरी की मांग पूरी करें, वरना ट्रांसपोर्टिंग होने नहीं देंगे : एसोसिएशन

 Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा के जामताड़ा रोड स्थित आम हाइवा ऑनर एसोसिएशन कार्यालय में मंगलवार 11 अप्रैल को प्रेस वार्ता के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने एमपीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिराम अग्रवाल ने बताया कि एमपीएल प्रबंधन से 25प्रतिशत भाड़ा बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों का ज्ञापन प्रबंधन को सौपा था. उस पर रिमाइंडर भी किया, लेकिन प्रबंधन हाइवा मालिकों को छलने का काम कर रहा है. हाल में संजय उद्योग ने कम रेट पर टेंडर डालकर टेंडर ले लिया है, जिसका हमलोग विरोध करते हैं. क्योंकि उस नये टेंडरर की मानसिकता है  कोयला की हेराफेरी कर निरसा के हाइवा मालिकों को फंसाना. पहले भी संजय उद्योग कोयला की हेराफेरी व गुणवत्ता से छेड़छाड़ के लिए चर्चा में रहा है. भाड़ा बढ़ोतरी सहित अन्य मांगें हैं. एमपीएल प्रबंधन की तरफ से सकारात्मक पहल या वार्ता नही हुई और संजय उद्योग का टेंडर निरस्त नही किया गया तो किसी भी कीमत पर ट्रांसपोर्टिंग शुरू होने नहीं देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp