Search

 
 
 

धनबाद : ढुल्लू को जिताकर मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प पूरा करें- मरांडी

 

निरसा की चुनावी सभा में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Nirsa : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों से धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को भारी मतों से जिताकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करने की अपील की है. मरांडी सोमवार की दी शाम निरसा के यज्ञ मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने केंद्र सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं. पीएम मोदी के देश के विकास व जनता के कल्याण के लिए किये गए कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की. वहीं, राज्य की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. मरांडी ने कहा कि तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सार्थक प्रयास से झारखंड अलग राज्य बना. हेमंत सोरन ने अपने चार साल के शासन काल में राज्य को सिर्फ लूटा है. जंगल, जमीन,बालू, लोहा, कोयला की लूट हुई. जब कानून का शिकंजा कसा, तो अब जेल की हवा खा रहे हैं. उनके काले कारनामे जग जाहिर हैं. भाजपा प्रत्यासी ढुल्लू महतो ने भी अपने विचार रखे. हेमंत सोरेन आदिवासियों को ही लूटा है. इसके खिलाफ आवाज उठाने पर मुझे झूठे मुकदमों में फंसा दिया गया. सभा को निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी विधायक इंद्रजीत  की पत्नी तारा देवी, सुरेश साव, सत्येंद्र सिंह, विनय सिंह आदि ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही