Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कनीय विद्युत अभियंता के खिलाफ रोष, जुलूस निकाल कर पुतला जलाया

Putki : पुटकी (Putki)   जेएसईबी कनीय विद्युत आपूर्ति अभियंता नीतीश कुमार के तानाशाही व मनमाने रवैये के खिलाफ ग्रामीण एकता मंच ने जुलूस निकाला व करकेंद स्थित कार्यालय के समक्ष पुतला जलाया. हालांकि अभियंता व अधिकतर कर्मी ऑफिस से नदारद रहे. गोपालीचक में इंद्रजीत सिंह के विद्युत कनेक्शन, मीटर लगाने व बिल में गड़बड़ी करने के बाद उनके भाई रणजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह पर गलत तरीके से पुटकी थाना में बिजली चोरी का केस करने का आरोप लगाते हुए मंच ने केंदुआ, करकेंद में रोषपूर्ण जुलूस निकाला. गोपालीचक व गांधी ग्राम के दिव्यांग भी शामिल थे. रंजीत सिंह ने कहा कि इंजीनियर झूठा व गलत केस वापस ले, माफी मांगे अन्यथा उसके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा.

                    क्या है विभाग पर आरोप

मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि 17 अगस्त 20 में भाई इंद्रजीत सिंह ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया. कनेक्शन का पैसा जमा करने के आठ महीने बाद भी बिजली नही आई तो 14 दिसम्बर 29 को पुनः शिकायत की गई. तब विभाग से अचानक बिजली बिल भरने की सूचना फोन पर मिली. शिकायत के बाद बिजली का 2528 रुपये का बिल भेज दिया. बिना कनेक्शन बिल भेजने की गलती का एहसास होने पर विभाग ने कनेक्शन जोड़ दिया, लेकिन मीटर नहीं लगाया. इधर 29 अगस्त 22 को इंद्रजीत ने बिजली बिल जमा कर दिया. विभाग ने 8 फरवरी को कनेक्शन काट दिया. पुटकी थाना में इंद्रजीत के बदले उनके भाई रंजीत उर्फ बबलू सिंह पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए 54 सौ रुपया जुर्माना लगाया व केस कर दिया. प्रदर्शन में अनिल शर्मा, बद्री रविदास, देवाशीष पासवान , नागेश्वर चौधरी ,उदय तिवारी, सुभाष पासवान,कमलेश बाबा, मनु पाठक ,उत्पल झा, भोला किताब दुकान, ज्वाला सिंह, कौशल्या देवी, अवध सिंह, पंकज सिन्हा ,क्रांति मिश्रा, दीपक सिंह, राजाराम पासवान, विनोद साहेब, संदीप बर्मा, रविंद्र वर्मा ,कालो देवी,  कजली देवी ,गुलाबी देवी, विनोद पासवान ,संजय चौहान, कालीचरण, कृष कुमार, रवि कुमार, बंटी कुमार, टुनटुन, राकेश, सरवन, सुनील आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही