Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कतरास में नगर निगम की कार्रवाई से फुटपाथी दुकानदारों में रोष

Katras :  कतरास (Katras धनबाद नगर निगम इंफोर्समेंट टीम द्वारा बुधवार के दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चलाए गए अभियान को लेकर फुटपाथ दुकानदारों में काफ़ी रोष है. उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में सिर्फ केवल गरीब तबके के दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि बड़े दुकानदारों के प्रति निगम की नजर नरम है. निगम की टीम ने कतरास राजगंज रोड स्थित एक चाय दुकानदार को जनरेटर रखने के एवज में 25000 फाइन किया. इधर गुजराती मोहल्ला स्थित एक मॉल के मालिक ने नाली पर ही बड़ा जनरेटर रखा है. कतरास पचगढी बाजार की सड़कों पर ज्यादातर दुकानें नालियों पर ही हैं. नगर निगम के इस अभियान से कई गरीब दुकानदारों का सामान बर्बाद हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही