Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जमसं नेता के घर पर हमले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से रोष

Katras :  कतरास (Katras) जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा के माटीगढ़ स्थित आवास पर विगत 26 अप्रैल की रात असामाजिक तत्वों के हमले व घर के बाहर रखे वाहनों पर पथराव के मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर समर्थकों ने रोष व्यक्त किया है. घटना में संलिप्त लोगों को पकड़े नहीं जाने से आक्रोशित यूनियन समर्थकों ने बुधवार 3 मई को माटीगढ़ स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय सचिव इंद्रासन यादव की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में यूनियन के सदस्यों ने केंद्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर हमले को लेकर रोष व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की. समर्थकों ने इस मामले में पुलिस के सुस्त रवैये पर विरोध जताया और कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो धनबाद स्थित रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया जाएगा. बैठक में जे पी सिंह, कृष्णा राउत, राजू भुईया, विजय कुमार चौहान, अमर नाथ पांडेय, हरि प्रसाद महतो, बहोरन प्रसाद, रघुनाथ बडाईक, परमेश्वर भुईया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही