Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाजार शुल्क के खिलाफ गल्ला व्यवसायियों ने की हड़ताल

Maithan : मैथन (Maithan) झारखंड सरकार द्वारा गल्ला व्यवसायियों पर अतिरिक्त 2 प्रतिशत बाजार शुल्क लगाने के विरोध में 8 फरवरी बुधवार को चिरकुंडा चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले गल्ला व्यवसायियों ने हड़ताल की. इस दौरान व्यवसायियों ने अपनी दुकान बंद रखी. कहा कि झारखंड सरकार द्वारा गल्ला व्यवसायियों पर लगाया गया 2 प्रतिशत बाजार शुल्क का वे विरोध करते हैं. सरकार से मांग करते हैं कि बाजार शुल्क के आदेश को अविलंब वापस लें. कहा कि आज सांकेतिक बंदी की है. अगर सरकार मांगों को नहीं मानती है तो जोरदार आंदोलन करेंगे. इस मौके पर चिरकुंडा के दर्जनों गल्ला व्यवसायी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही