Search

 
 
 

धनबाद : गांधीधाम व जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 से 22 अक्टूबर तक बदले रूट से चलेगी

 
Dhanbad : उत्तर-पूर्व रेलवे के कुसमही व गोरखपुर कैंट स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन और ऑटोमेटिक सिग्नल का काम होगा. इसके चलते भागलपुर रेलखंड की दो ट्रेनों गांधीधाम और जम्मूतवी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है. 15 से 22 अक्टूबर तक दोनों ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी. 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा होकर चलेगी, जबकि 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस भी 15 से 22 अक्टूबर तक बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी होकर चलेगी. यह जानकारी पूर्व रेलवे के सीपीआरओ दीप्तिमोय दत्ता ने दी है. इंटरलाकिंग कार्य के कारण पूर्वा समेत कई ट्रेनों का मार्ग बदलेगा इंटरलाकिंग कार्य को लेकर आठ अक्टूबर से चार नंवबर तक कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है. इस दौरान 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 20 अक्टूबर और 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 18 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज जंक्शन की बजाए पंडित दीनदयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी. वहीं, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 19 व 20 अक्टूबर और 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 17 व 18 अक्टूबर को आगरा फोर्ट-टुंडला- प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बजाया आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से होकर चलेगी. 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 17 व 18 अक्टूबर व 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 19 व 20 अक्टूबर को आगरा फोर्ट-टुंडला-प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बजाय आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से होकर चलाया जाएगा. वहीं, 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 17 से 20 अक्टूबर तक और 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 17 से 20 अक्टूबर तक आगरा फोर्ट-टुंडला-प्रयागराज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बजाय आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से होकर चलेगी. यह भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/gang-rape-of-two-minor-girls/">पलामू:

मेला से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही