Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू मुख्यालय में गणेश पूजा की छुट्टी रद्द, शिक्षकों में रोष

Advertisement
Advertisement

कुलपति पर लगाया मनमानी का आरोप, कॉलेजों में 19 सितंबर को रहेगा अवकाश

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में गणेश चतुर्थी पर भेलाटांड़ स्थित विश्वविद्यालय के नए परिसर में 19 सितंबर को पूजा का आयोजन किया गया है. इसे देखते हुए विवि मुख्यालय में घोषित सरकारी अवकाश को रद्द कर दिया गया है. रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि मुख्यालय के कार्यालय पूर्व की तरह संचालित होंगे. लेकिन स्नातकोत्तर विभाग की सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी. हालांकि इस छुट्टी के बदले भविष्य में एक दिन प्रतिपूर्ति अवकाश देने का भी निर्णय लिया गया है. वहीं, कॉलेजों में गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की गई है.

प्रोफेसर कर रहे विरोध

वहीं दूसरी और गणेश चतुर्थी के दिन की छुट्टी रद्द किए जाने से शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है. शिक्षकों का कहना है कि लगभग सभी शिक्षक घर में पूजा का करते हैं. ऐसे में पूजा के दिन विश्वविद्यालय को खुला रखना कुलपति की मनमानी है. कुछ शिक्षकों का कहना है कि एक विश्वविद्यालय में दो तरह के नियम लगाए जा रहे हैं. एक और जहां गणेश चतुर्थी पर सभी कॉलेजों में सरकारी छुट्टी दी गई है. वहीं, विवि मुख्यालय व कार्यालय खुला रखना गलत है. उन्होंने कुलपति पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-workers-donated-138-units-of-blood-on-pm-modis-birthday/">धनबाद

: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया 138 यूनिट रक्तदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही