Search

 
 
 

धनबाद : एनएच पर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, गया जेल

 

मैथन थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी  

Maithon : मैथन थाना पुलिस ने एनएच पर वाहनों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना मेघनाद धीवर को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. मैथन पुलिस ने निरसा पुलिस के सहयोग से अपराधी मेघनाथ धीवर को गुप्त सूचना पर उसके मामा घर निरसा की राजपुरा बस्ती से धर दबोचा. प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघनाथ ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर 20 मई की रात मैथन में एननएच की पार्किंग में खड़े ट्रक से लूटपाट की थी. इस दौरान ट्रक चालक शिशुपाल यादव को अपराधियों ने बुरी तरह मारा-पीटा था.  बाद में पश्चिम बंगाल के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मैथन पुलिस पुलिस ने इस संबंध में करीब एक माह बाद 17   जून को एफआईआर दर्ज की थी. इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने इस लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया था. मृतक ट्रक चालक शिशुपाल यादव चौपारण का रहने वाला था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dispensary-inaugurated-in-kumardhubi-gurudwara-free-treatment/">धनबाद

: कुमारधुबी गुरुद्वारा में डिस्पेंसरी का शुभारंभ, होगा मुफ्त इलाज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही