Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कतरास में फागुन महोत्सव पर बही भजनों की गंगा

Katras :  कतरास (Katras). राजस्थानी समाज भवन हटिया में श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में फागुन महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. भजन संध्या की शुरुआत श्याम बाबा की पूजा-अर्चना से हुई. इस अवसर पर आसनसोल की मशहूर भजन गायिका मनीषा अग्रवाल ने साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा, होलिया में उड़े ला गुलाल श्याम तेरे मंदिर में, जूली खंडेलवाल ने खाटू जैसा नगरी दुनिया में नहीं, ओ मेरे श्याम ओ मेरे लाडला, उंगली पकड़ के चलाया मुझे आदि भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. मौके पर डॉ बी एन चौधरी, दीपक अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, विष्णु नारनोलिया, महेश अग्रवाल, सुमित खंडेलवाल, संजय केसरी, मनोज केसरी, संगीता केसरी, पिंकी केसरी, अमित शर्मा, मनीष गोयल, लाली शर्मा, कैलाश कूलवाल, बंटी कूलवाल, सुभाष राजगढ़िया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही