Search

 
 
 

धनबाद: कोयलांचल के डाकघरों में गंगाजल शीघ्र

 

सावन माह में शिव भक्तों को राहत की उम्मीद, एक साल से आपूर्ति थी ठप

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में गंगाजल ! विचित्र किंतु सत्य । सुनने में थोड़ा अजीब अवश्य लगेगा. लेकिन यह सच है. सावन के महीने में अब भोलेनाथ पर चढ़ाने के लिए धनबाद, बोकारो और गिरिडीह के डाकघरों में सीलबंद गंगाजल का बोतल उपलब्ध होगा. केंद्र सरकार ने गत वर्ष देश के सभी डाकघरों के जरिये गंगा नदी के उदगम स्थल गंगोत्री से प्राप्त गंगाजल को आमजनों तक उपलब्ध कराने का फैसला किया था. देश के कई हिस्सों के डाकघरों में गंगा जल सलभता से उपलब्ध है, लेकिन झारखंड के अधिसंख्य डाकघरों में अनुपलब्ध है. शुरुआती दौर में गंगा जल की एक दो खेप झारखंड के कुछ डाक घरों में आई, लेकिन कोयलांचल के अधिसंख्य डाकघरों में इसकी पहुंच नहीं हो सकी. झारखंड में गंगा नदी का बहाव साहेबगंज जिले में ही होता है. इसीलिए हर घर के पूजा कक्ष में गंगा जल रखने के प्रति लोग लालायित रहते हैं इस संबंध में धनबाद डिवीजन के डाकघरों के वरीय अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह ने आज `शुभम संदेश` को एक मुलाकात में बताया कि राजधानी रांची में गंगाजल आ गया है और शीघ्र ही उनके क्षेत्राधीन 86 डाकघरों और 239 शाखा डाक घरों में आमजनों को मामूली दर पर गंगाजल उपलब्ध होगा. मालूम हो कि कोयलांचल से बड़ी संख्या में कांवारिया सुल्तानगंज में उत्तर वाहिनी नदी का गंगाजल लेकर 108 किलोमीटर की पदयात्रा कर बैद्यनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव पर जलापर्ण करते हैं. साथ ही. फौजदारी अदालत के नाम से विख्यात बासुकीनाथ में भी गंगाजल चढ़ाते हैं. डाक घरों में अब यह सुविधा उपलब्ध हो जाने के बाद शिव भक्तों को राहत मिलने के आसार हैं. वरीय डाक अधीक्षक श्री सिंह ने हाल  ही में पदभार ग्रहण किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही