Search

धनबाद : गैंगस्टर फहीम के पुराने विरोधी बाबला को मारी गोली, गंभीर

Dhanbad : दशकों पूर्व गैंग्स आफ वासेपुर के सरदार फहीम खान के घोर विरोधियों में शामिल बाबला खान को सोमवार की रात करीब 8 बजे उसके आवास के निकट गोली मार दी गई. बाइक सवार अपराधियों ने उनके सिर में गोली मारी और भाग निकले. बाबला को जख्मी हालत में तत्काल एटलेन के एक अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत काफी गंभीर है. खबर पाकर उसके परिजनों के अलावा आसपास के लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई है.वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे बाबला अपने घर से कुछ दूरी पर सि्थत मैक्स लैब के पास से घर की ओर लौट रहे थे. इसी बीच बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उनसे बातचीत करने लगे. बातचीत करते नया बाजार मार्केट के अंदर ले गए. वहां उनपर गोली चला दी. गोली उनके सिर पर लगी और वे गिर पड़े.  शूटरों ने वहीं पर पिस्टल छोड़ दिया और भाग निकले. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उनकी तरफ दौड़े और तत्काल घर वालों को खबर दी. घर वाले और मुहल्ले के लोगों ने जख्मी हालत में उठाकर उन्हें अस्भपताल पहुंचाया. खबर पाकर डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम समेत कई थानों की पुलिस नया बाजार पहुंची और तहकीकात में जुट गई. मौका-ए-वारदात से पुलिस ने पिस्टल व दो खोखा बरामद किए हैं.

फहीम के साथ हो गया था पैचअप 

गैंग्स आफ वासेपुर के साथ बाबला की पुरानी रंजिश को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों के बीच की दुश्मनी बहुत पहले ही खत्म हो गई थी. दशकों से दोनों तरफ से कोई विवाद नहीं हुआ था. इधर, पारिवारिक लोगों का कहना है कि गोलीबारी के पीछे जमीन संबंधी विवाद कारण हो सकता है. क्योंकि वे पिछले काफी दिनों से जमीन का काम कर रहे थे. जिस जगह पर मकान बनाकर रह रहे हैं, उक्त जमीन को लेकर भी विवाद की बातें सामने आ रही हैं. खबर लिखे जाने तक परिजनों पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की थी. ज्ञात हो कि धनबाद के रांगाटांड़ में बाबला की  एजेंटी भी चलती है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/surprise-inspection-of-interstate-check-post/">बोकारो

DIG ने देर रात इंटरस्टेट चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp