Search

 
 
 

धनबाद : गैंगस्टर प्रिंस खान ने लॉटरी टिकट विक्रेता से मांगी 10 लाख रंगदारी

 

वाट्सएप मैसेज भेजा- मैनेज करो नहीं तो खोल देंगे खोपड़ी

Dhanbad : धनबाद में गैंगेस्टर प्रिंस खान का कारोबारियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले तीन दिनों में दो लोगों से रंगदारी मांगी गई है. धनबाद के लॉटरी टिकट विक्रेता शमीम को मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी की मांगी गई है. इसके बाद से लॉटरी कारोबारी दहशत में है. ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही जोड़ाफाटक रोड निवासी कपड़ा व्यवसायी मनीष अग्रवाल से बीस लाख रुपए रंगदारी मांगी गई थी. उक्त मामले को लेकर धनसार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है. लॉटरी विक्रेता शमीम को वाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में कहा गया है कि हम मेजर बोल रहे हैं. शमीम तुमको 10 लाख रुपए कैश देना है.  अगर पैसा नहीं दिया तो खोपड़ी खोल देंगे. इसके जवाब में विक्रेता ने लिखा है कि भैया जो भी आपको इंफार्मेशन दिया है, वह गलत है हम खुद थोड़ा-बहुत लॉटरी बेचते हैं. मेरा बेटा हैंडीकेप है, उसको लेकर वेल्लोर जाना पड़ता है. आप दस लाख बोल रहे हैं, दस रुपये के लायक भी नहीं हूं. जो अच्छा लगे कीजिए, आप बोलिएगा तो धंधा बंद कर देंगे. दूसरे दिन फिर मैसेज आया कि कितना देगा ये बोल, पैसा देगा या फिर उपेंद्र की तरह मरेगा. इस मैसेज के बाद लगातार उसके पास मैसेज आए हैं. इधर मनीष अग्रवाल से भी इसी ढंग से रंगदारी मांगी गई है. उसे भी जान मारने की धमकी दी गई थी. मनीष सरकारी व निजी स्कूलों में ड्रेस सप्लाई करने का काम करते हैं. उन्होंने धनसार थाने में मामले को लेकर रविवार को ही प्राथमिकी दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chand-mahato-tetulmari-and-rajneesh-kumar-become-new-police-station-in-charge-of-maithon/">धनबाद

: चांद महतो तेतुलमारी व रजनीश कुमार बने मैथन के नए थाना प्रभारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही