Search

 
 
 

धनबाद : गैंगस्टर प्रिंस खान ने कांग्रेस नेता से मांगी 10 लाख रुपए रंगदारी

 
Dhanbad : धनबाद के चर्चित कांग्रेस नेता मनोज सिंह से गैंगस्टर प्रिंस खान ने 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी है. वाट्सअप पर मैसेज कर उनसे 10 लाख रुपए देने को कहा है. पैसा नहीं देने पर खोपड़ी खोलने की धमकी भी दी  है. कई दिनों पहले भेजे गए मैसेज के संबंध में मनोज सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस के पुराने सिपाही हैं. किसी तरक की धमकी से नहीं डरने वाले हैं. जनता की आवाज उठाने वाले को कोई धमका नहीं सकता. उन्होंने प्रिंस खान के मैसेज का वाट्सअप पर जवाब भी दिया है. कहा कि जब सरकार हमलोगों की है और हमें ही धमकी दी जा रही है, तो फिर आम लोगों का क्या होगा. अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम पुलिस को करना होगा. नहीं तो लोग सरकार से उम्मीद छोड़ देंगे. उन्होंने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-newborn-dies-in-jharia-hospital-uproar-among-family-members/">धनबाद

: झरिया के अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही