Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गैंगस्टर प्रिंस खान ने रंजीत हत्याकांड के मुख्य गवाह को दी जान मारने की धमकी

Jharia : गैंगस्टर प्रिंस खान ने चर्चित रंजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह मुन्ना खान को जान से मारने की धमकी दी है. कोयरीबांध निवासी मुन्ना खान ने इस संबंध में 7 मई को झरिया थाना में लिखित शिकायत दी है. पुलिस को दिए आवेदन में मुन्ना खान ने विभिन्न आपराधिक कांडों में फरार वासेपुर के चर्चित गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गुर्गे मेजर से सुरक्षा की गुहार लगाई है. उसने बातया कि 6 मई की शाम करीब 5:14 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से वाट्सएप  मैसेज आया. मैसेज करने वाले ने कहा कि कि मैं छोटे सरकार उर्फ प्रिंस खान का शूटर मेजर बोल रहा हूं. रंजीत सिंह हत्याकांड यदि तुमने पूरी गवाही दी, तो गोली मार देंगे. तुम्हारा भी नाम लिस्ट में है. मैसेज आने के बाद से मुन्ना और उसका परिवार दहशत में है. पीड़ित मुन्ना खान ने कहा कि वह रंजीत सिंह हत्याकांड का चश्मदीद गवाह है. इसलिए उसे बराबर जान मारने की धमकी मिल रही है. अगर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसका जिम्मेवार प्रिंस खान और उसके तीनों भाई गोपी खान, बंटी खान व गोडविन खान जिम्मेदार होंगे. शिकायत मिलने के बाद झरिया पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/more-than-250-patients-of-thalassemia-in-dhanbad-but-there-is-no-effective-treatment-system/">धनबाद

में थैलेसीमिया के 250 से अधिक मरीज, पर यहां इलाज की कोई व्यवस्था नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही