Search

 
 
 

धनबाद : 6 साल में नहीं बना कचरा निष्‍पादन प्‍लांट, झरिया में खड़ा किया कूड़े का पहाड़

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-molestation-and-assault-with-a-woman-in-singra-basti-of-baghmara/">(Dhanbad)

शहर की सफाई व्यवस्था स्वच्छता रैंकिंग तक ही सिमट कर रह गई है. कचरे का निष्‍पादन करने में नगर निगम पूरी तरह फेल है. शहर से हर दिन निकलने वाले 526 मीट्रिक टन कचरे को झरिया के बनियाहीर में जमाकर कचरे का पहाड़ खड़ा किया जा रहा है. पिछले 10 साल से कचरे का ढ़ेर वहां खड़ा किया जा रहा है, जबकि झारिया के लोग कोयला खदानों से निकलने वाली विषैली गैस और धूल कण से पहले से ही परेशान है. कचरे की दुर्गंध के कारण उधर से आने-जाने से भी लोग कतराते हैं. पिछले छह साल में निगम के अधिकारी कचरा निष्‍पादन का काम शुरू कराने के लिए जमीन तक नहीं खोज पाए हैं. अभी तक बीसीसीएल और एफसीआई, झमाडा के साथ की गई कोशिशें नाकाम रही हैं. पिछले एक साल से बलियापुर में भी जमीन का मामला लटका हुआ है, जिसे सुलझाने में निगम के अधिकारी नाकाम रहे हैं.

20 एकड़ जमीन मिलने के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

जिला प्रशासन ने जून 2021 में नगर निगम को 20 एकड़ जमीन दी थी. निगम की सफाई एजेंसी रेमकी 18 नवंबर 2021 को उक्‍त जमीन पर कचरा निष्पादन प्‍लांट का काम कराने पहुंची. लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण काम रोकना पड़ा. रेमकी ने इसकी लिखित शिकायत नगर निगम और स्थानीय थाने को दी थी. लेकिन एक साल बाद भी वहां काम शुरू नहीं कराया गया. निगम के अधिकारी अब सीमांकन का इंतजार कर रहें है. उनकी सोच है कि उक्‍त इलाका अभी ग्रामीण क्षेत्र में है, जब शहरी क्षेत्र में आ जाएगा तो काम आसान हो जाएगा.

शेखी बघारने में आगे हैं निगम के अधिकारी

कचरा निष्‍पादन प्‍लांट के लिए अभी तक काम का कोई अता-पता नहीं है. जमीन कब तक निगम को मिलेगी यह भी बताने वाला कोई नहीं है. लेकिन निगम के अधिकारी बलियापुर क्षेत्र के रघुनाथपुर में दिल्ली की तर्ज पर प्रोसेसिंग प्लांट बनाने का दावा जरूर कर रहें है. इतना ही नहीं वहां कचरे से ईंट, खाद और बिजली बनाने की भी बात हो रही है. अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में जमीन नहीं मिलने की वजह से झरिया के बनियाहीर में कचरा डंप किया जाता है, लेकिन यहां जमीन मिलने के बाद कचरा भी यहीं डंप होगा.

जमीन का सीमांकन अभी नहीं हुआ : नगर आयुक्‍त

धनबाद के नगर आयुक्त सत्‍येंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन से बलियापुर के रघुनाथपुर में जो जमीन मिली है, उसका सीमांकन अभी तक नहीं हुआ है. जिसके कारण सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम रुका हुआ है. जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-doctors-and-health-workers-honored-for-doing-excellent-work-in-family-welfare/">धनबाद:

परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही