Search

 
 
 

धनबाद: डीसी के आदेश पर भी शहर में युद्ध स्तर पर नहीं शुरू हुआ कचरा उठाव

 

जगह की तलाश भी नहीं हुई पूरी, गंदगी के कारण महामारी की आशंका

Dhanbad: शहर की सफाई रविवार 20 अगस्त को भी नहीं हुई. हालांकि उपायुक्त बरुण रंजन ने एक दिन पहले शनिवार को सख्त आदेश दिया था कि युद्ध स्तर पर शहर के हर मुहल्ले में सफाई अभियान चलाएं. मगर लगता है सफाई के साथ उस आदेश पर भी ग्रहण लग गया है. डीसी के आदेश का सफाई एजेंसी रेमकी पर कोई असर नहीं पड़ा. रविवार को हीरापुर, चिरागोडा,  भुदा, मनईटांड़, पुराना बाजार, बैंक मोड़, मटकुरिया, धनसार, बस्ताकोला, झरिया, कतरास आदि क्षेत्रों में कई जगहों पर कचरे का ढेर नजर आया. पिछले पांच दिनों से उठाव नहीं होने के कारण कचरे सड़ने लगे हैं. शहर में गंदगी के कारण महामारी की आशंका भी बढ़ गई है.

 सुनें लोगों की परेशानी

हीरापुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि आज कचरा उठाने की बात थी, लेकिन रैमकी की गाड़ी सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक उनके इलाके में नहीं पहुंची है. ऐसी एजेंसी को तो तुरंत बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए. बस्ताकोला निवासी संजय कुमार ने बताया कि सफाई बंद होने में सबसे बड़े दोषी निगम के अफसर हैं. आज तक वे लोग कचरा निष्पादन के लिए जमीन नहीं खोज पाए हैं. अब जहां तहां कचरा डंप कर रहे हैं.  उन्हें पूरे जिले में आबादी से दूर कोई जगह ही नहीं मिल रही है. कतरास निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि सुबह से उनके घर के आसपास से कचरा उठाव नहीं हुआ. निगम का काम तो समझ में नहीं आ रहा है. उन्हे तो सिर्फ टैक्स से मतलब है. डीसी के आदेश को भी ये लोग कहां मान रहे हैं.

            विगत 18 दिनों से है डंपिंग की समस्या

[caption id="attachment_735045" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/professor-colony-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> प्रोफेसर कॉलोनी में कचरे का ढेर[/caption] धनबाद शहरी क्षेत्र में कुल 55 वार्ड हैं, जहां से हर दिन करीब 500 टन गीला और सूखा कचरा निकलता है. इन कचरों को 12 साल से झरिया के बनियाहीर में डंप किया जा रहा था. विगत 3 अगस्त को अचानक स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया और डंपिंग का काम बंद हो गया. इसके बाद बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ निगम के अधिकारियों ने बैठक की. बांसजोडा में जमीन भी मिल गई, लेकिन वहां भी लोगों के विरोध के कारण निगम को डंपिंग का काम बंद करना पड़ा. इसके बाद लोयाबाद, सिजुआ, भुलन बरारी और अब भूतगढ़िया व बोर्रागढ़ में बीसीसीएल की खाली जमीन मिली है. लेकिन वहां भी स्थानीय लोगों का विरोध जारी है. निगम के अधिकारी लोगों को झमझा भी रहे है. परंतु सफलता नहीं मिली है.

 विरोध के कारण रैमकी ने बंद कर दिया था काम

लगातार विरोध के कारण रेमकी ने हाथ पीछे खींच लिया था. निगम अपने कर्मियों के जरिये पिछले पांच दिनों से कचरा उठाने का काम करा रहा था. एक स्थान पर कचरा डंप नहीं कर अलग अलग स्थानों पर रखा जा रहा था. लेकिन डोर टू डोर सफाई पूरी तरह बंद हो गई थी. इसके बाद शनिवार को डीसी के हस्तक्षेप पर रेमकी काम करने के लिए तैयार हो गया था. परंतु रविवार को इसका असर नहीं दिखा.

सोमवार तक हर जगह हो जाएगी सफाई: प्रकाश कुमार

धनबाद नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार का कहना है कि डीसी के आदेश के बाद शनिवार को ही डोर टू डोर कचरा उठाव रैमकी ने शुरू कर दिया था. आज रविवार होने के कारण काम थोड़ा प्रभावित है, ऐसे सफाई का काम आज भी चल रहा है. सोमवार तक सभी जगह सफाई हो जाएगी. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही