Search

 
 
 

धनबाद : मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर में विस्फोट, दो की दर्दनाक मौत,  दो की हालत गंभीर

धनबाद जिले के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. गैस कटर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय वहां करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे.
 
घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

 Dhanbad : धनबाद जिले के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. गैस कटर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय वहां करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे.

 

विस्फोट के बाद जहरीली गैस तेजी से फैलने लगी जिससे दम घुटने जैसे हालात बन गये. चार लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से प्रभावित हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) ले जाया गया.

 

Uploaded Image

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद संजय यादव और एमडी अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया .वहीं एम डी अब्राहिम और एम डी इमामुद्दीन की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

 

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जिससे अन्य घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका.

 

घटना के संबंध में संजय यादव के परिजनों ने बताया कि संजय यादव रात में दोस्त के साथ काम पर जाने की बात कह कर घर से गये थे .देर रात करीब एक बजे वह अचानक घर लौटे लेकिन उनकी हालत बेहद खराब थी.

 

संजय की सांस काफी तेज फूल रही थी, लगातार खांसी हो रहा था और बेचैनी बढ़ती जा रही थी. वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे. काफी पूछने पर केवल इतना ही बता सका कि गैस सिलेंडर फट गया है.

 

इसके कुछ ही देर बाद संजय की स्थिति और बिगड़ गई तथा मुंह से झाग निकलने लगा.आनन-फानन में उन्हें एसएनएमएमसीएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई . प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि गैस कटर सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान किसी तकनीकी खराबी या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि विस्फोट के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही