Search

 
 
 

धनबाद : धनसार में गैस सिलेंडर में लगी आग, किचन का सामान जलकर राख

 
Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र के गजुआटांड़ स्थित इनायतुल्ला के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई. जिससे घर में अफरा- तफरी मच गई. शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घर में घुसकर आग लगे सिलेंडर को पास के खेत में फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. परिजनों के अनुसार, आग किचन में रखे गैस सिलेंडर में लगी और देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया. किचन में रखे सामान जल कर खाक हो गए. घटना में परिवार के किसी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा. आसपास के लोगों ने किचन में रखे दो बड़े और एक छोटे सिलेंडर को आनन-फानन में पास के खेत में फेंक दिया. यह भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/aman-singh-murder-case-cid-will-examine-all-cctv-footage-of-dhanbad-jail/">अमन

सिंह हत्याकांड : धनबाद जेल के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी सीआईडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही