Search

 
 
 

धनबाद:  झरिया बलियापुर मुख्य सड़क पर बना गोफ,गैस रिसाव

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद-झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क गोलकडीह कोल डम्प एवं मोहरीबांध की मुख्य सड़क के बीचोबीच 25 सितंबर को अचानक गोफ बन गया, जिससे गैस रिसाव भी होने लगा. गोफ बनने की सूचना गोलकडीह एवं कुइयां पैच के प्रबंधक संदीप कश्यप को दी गई . उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोफ की भराई के लिए मशीन और अधिकारियों को स्थल पर भेजा. वरीय अधिकारी की सूचना पर आनन फानन में कर्मचारी मशीन लेकर उक्त स्थल पर पहुंचे और गोफ की भराई कर दी. हालांकि गोफ बनने से आस पास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.खास बात है कि 44 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. नीचे मिट्टी और गिट्टी डाला गया है. अब ऊपरी निर्माण करना है. स्थानीय लोगों  द्वारा सड़क निर्माण विभाग और बीसीसीएल को जानकारी दी गई है. बीसीसीएल अधिकारी राजीव झा ने गोफ की भराई करने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही