Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टाटा की जामाडोबा कोलियरी में गैस रिसाव, माइनिंग सरदार की मौत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : टाटा की झरिया डिविजन के जामाडोबा कोलियरी में गैस रिसाव से माइनिंग सरदार शैलेंद्र शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई . गैस रिसाव के बाद 45 वर्षीय शैलेंद्र को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए टाटा सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्‍होंने दम तोड़ दिया. वह भागा ग्राउंड के रहने वाले थे. घटना 21 जून की शाम 4 बजे की है. शैलेंद्र शर्मा प्रथम पाली में ड्यूटी पर गए थे. सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्‍पताल पहुंचे. भीड़ को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात कि‍या गया है. इधर, क्षेत्र के युवा नेता राकेश सिंह ने कहा कि शैलेंद्र शर्मा की मौत गैस रिसाव से हुई है, लेकिन टाटा प्रबन्धन इस बात को छुपा रहा है . कई महीनों से कोलियरी में प्रोडक्शन बंद होने के कारण गैस का रिसाव हो रहा था, जिसके कारण यह घटना घटी . राकेश सिंह ने कहा कि अगर प्रबंधन ने मृतक के आश्रित को कंपनी के नियमों के अनुसार नौकरी व मुआवजा नहीं मिला, तो वह स्‍थानीय लोगों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे. यह भी पढ़ें : सस्पेंड">https://lagatar.in/ed-will-soon-file-chargesheet-against-suspended-ias-pooja-singhal-and-ca-suman/">सस्पेंड

IAS पूजा सिंघल व CA सुमन के खिलाफ ईडी जल्द दायर करेगी चार्जशीट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही