Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : खाना बनाते समय गैस टंकी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 पड़ोसियों ने सूझबूझ से बुझाई, कतरास पुलिस भी पहुंची

Katras : थाना क्षेत्र के रानी बाजार के राजेंद्र नगर में शुक्रवार 16 जून की दोपहर आलू विक्रेता दयानंद के घर खाना बनाते समय गैस टंकी में आग लग गई. खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए आस-पड़ोस के लोग जुटे. लोगों ने सूझ बूझ से काम लिया तथा आग से घिरे लोगों को खिड़की तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि गैस टंकी में लगी आग को भीगे कपड़े से बुझाने में सफल हो गए, अन्यथा किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था. आग बुझने के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली. सूचना पाकर कतरास थाना की पुलिस सदल बल पहुंची. भुक्तभोगी परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने में मदद के लिए पड़ोस के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही