Search

 
 
 

धनबाद : निरसा के मुगमा में गैस टैंकर ने स्कूटी सवार को कुचला, अन्य चार घायल

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र के मुगमा बाइपास में दीपावली की शाम 24 अक्टूबर को लगभग सात बजे एक गैस टैंकर ने तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए एक स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया. स्कूटी सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गए. आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड को जाम कर दिया. काफी मशक्कत के बाद देर रात सड़क जाम हटाने में पुलिस कामयाब रही.

  पूजा कराने पंडित को लाने जा रहा था युवक

बताया जाता है कि मुगमा बाइपास निवासी संजय वर्णवाल पूजा कराने के लिए पंडित को लाने लिए के लिए गोपालपुर स्थित निमकी फैक्ट्री जा रहा था. रास्ते में सामने से गैस टैंकर (एनएल 01 एल- 3379) ने पहले धनबाद से चित्तरंजन की ओर जा रही एंबुलेंस (जेएच 09 एल-4617) को जोरदार टक्कर मारी. टैंकर एंबुलेंस को घसीटते हुए करीब 50 फीट दूर तक ले गया. इसके बाद स्कूटी (जेएच 10 सीजे-2312) सवार संजय वर्णवाल को अपनी चपेट में ले लिया. संजय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. स्कूटी को कुचलने के बाद टैंकर सामने से आ रहे दूसरे गैस टैंकर (सीजी 04 एन के-9554) से जा टकराया. एंबुलेंस सवार चित्तरंजन निवासी राणा कुमार, उसके पिता व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेजा.

        एनएचएआइ पर लापरवाही का आरोप

[caption id="attachment_453606" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/spot-m-l-a-300x139.jpeg"

alt="" width="300" height="139" /> घटनास्थल पर विधायक अपर्णा सेन, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी व अन्य[/caption] आक्रोशित लोगों ने एनएचएआइ को जिम्मेवार बताया है. कहा कि एनएचएआई के अधिकारी द्वारा तहां सड़क को अर्धनिर्मित कर छोड़ दिया गया. इस कारण आये दिन लोग दुर्घटमा के शिकार हो रहे हैं. एनएचएआई पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

     उपायुक्त व एसडीएम ने नहीं उठाया फोन

मैथन निवासी संजय वर्णवाल नामक व्यक्ति का कहना है कि घटना के बाद उपायुक्त एवं एसडीएम से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने फोन ही नहीं उठाया. निरसा थाना प्रभारी दिलीप यादव, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार भी घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया. उन्हें संभव सरकारी मदद का आश्वासन भी दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-snake-found-in-kitchen-ghar-shop-of-police-lines/">धनबाद

: पुलिस लाइन की ‘रसोई घर’ दुकान में निकला सांप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही